Flyover in Haryana: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, 800 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे चार फ्लाईओवर, बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Flyover in Haryana: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में बेहतर कनेक्टिविटी व मजबूत सड़क नेटवर्क से गुरुग्राम के सुनहरे भविष्य की नींव रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के इसी क्रम में 800 करोड़ की लागत से गुरुग्राम जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से वाटिका चौक तक एलिवेटेड सड़क मार्ग व वाटिका चौक से घाटा तक चार फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। Flyover in Haryana

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य की डीपीआर तैयार की जा रही है जल्द ही धरातल पर काम भी शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री गुरुग्राम के सेक्टर 49 स्थित वाटिका सिटी व सेक्टर 50 स्थित साउथ क्लोज में अपने धन्यवादी दौरे में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम को एक सुंदर व स्वच्छ शहर बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: इस वर्ष महिलाओं को सैनी सरकार दे सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें पूरी जानकारी

About The Author

Related Posts