हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकारी एजेंसि...

    सरकारी एजेंसियों ने की कल तक ढाई लाख क्विंटल गेहूं की खरीद

    Wheat

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की विभिन्न मंडियों में कल तक आये ढाई लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी एजेंसियों ने खरीद की। सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि किसानों की सूचना के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को एक बार पुन: आज से खोल दिया गया है जो किसान किसी कारणवश अपना पहले रजिस्टर नहीं करवा पाए वे शीघ्र पोर्टल पर रजिस्टर करें।

    प्रवक्ता के अनुसार जो किसान अगले सप्ताह अपनी गेहूं की फसल मंडी में लाना चाहते हैं, वे ई-खरीद पोर्टल पर शेड्यूलिंग कर सकते हैं और अपनी इच्छा अनुसार मंडी व तिथि का चयन कर सकते हैं। किसान संबंधित सचिव, मार्केट कमेटी या मंडी के कॉल सेंटर से संपर्क करके भी अपना शेड्यूल तय कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है और भुगतान सीधे किसान के खातों में पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।