हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा विधान...

    हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गुरनाम सिंह चढृूनी का आया बड़ा बयान, सभी पार्टी हुई चिंतित

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गुरनाम सिंह चढृूनी का आया बड़ा बयान, सभी पार्टी हुई चिंतित

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। Kurukshetra News: हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार एक नई पार्टी का उदय हो रहा है। गुरनाम सिंह चडूनी ने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगे। उन्होंने पंजाब बॉर्डर पर बैठे किसानों के मसले पर कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए कहा कि कहा कि 2014 में हमने हाई कोर्ट में एमएसपी लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी इसका फैसला आज तक नहीं हुआ अगर उसका फैसला हो जाता तो शायद यह आंदोलन ही ना करना पड़ता। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखने पर गुरनाम सिंह ने कहा कमेटी तो पहले भी किसानों से बात कर रही है। उन्होंने कहा जिस हाई कोर्ट ने फैसला दिया था, उसी हाईकोर्ट में हम किसानों का 14 साल से एमएसपी का केस है लेकिन कोर्ट हमारी क्यों नहीं सुनता। आखिर हम क्या ही करें। Kurukshetra News

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चडूनी ने पिछले दिनों संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन किया था । आज कुरुक्षेत्र सैनी समाज भवन में आयोजित एक बैठक में विधानसभा चुनाव लड़ने की मुहिम पर मंथन किया गया है। गुरनाम चडूनी ने कहा कि आज देश में करीब 23 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर है और 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन ले रहे हैं। Kurukshetra News

    ऐसे में देश की हर चीज का व्यापारीकरण कर दिया गया है। आज देश किस हालत में खड़ा है इस पर चिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने देश की व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है खासतौर से समाज का हर वर्ग आज त्राहि त्राहि कर रहा है। सिस्टम को बदलने के लिए उन्होंने राजनीति में उतारने का निर्णय लिया है और वह हरियाणा की 90 की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। गुरनाम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी को छोड़कर वह अन्य किसी भी दल के साथ अगर गठबंधन होता है तो कर सकते हैं वरना वह अकेले ही हरियाणा में चुनाव लड़ेंगे। खुद गुरनाम सिंह हरियाणा की पिहोवा विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकतार्ओं का फैसला है कि वह पिहोवा से चुनाव लड़े लिहाजा वह खुद पिहोवा से चुनाव लड़ेंगे। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– केंद्र सरकार ने बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ किया सौतेला व्यवहार: आप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here