हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खोड़ा नगर पाल...

    खोड़ा नगर पालिका के आधा दर्जन सभासद भाजपा में हुए शामिल

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: खोड़ा नगर पालिका के आधा दर्जन सभासद भाजपा में हुए शामिल

    यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव : सुनील शर्मा

    • पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को देश का हर नागरिक, हर जनप्रतिनिधी अपनी उपस्थिति में पूरा करना चाहता है: संजीव शर्मा

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भाजपा के कुनबे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा की अगुवाई और भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की मौजूदगी में गाजियाबाद की खोड़ा नगर पालिका परिषद से आधा दर्जन से अधिक सभासद भाजपा में सम्मलित हुए। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वज्ञ है कि मोदी के विकसित भारत के संकल्प को देश का हर नागरिक, हर जनप्रतिनिधी अपनी उपस्थिति में पूरा करना चाहता है। और उसी के परिणाम स्वरूप मोदी के रोड शो से पूर्व खोड़ा नगर पालिका के आधा दर्जन सभासदो ने भाजपा का दामन थामा है।

    लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग चुनाव मैदान में है, चुनाव के दौरान खोड़ा के सभासदों का भाजपा में शामिल होना, निश्चित तौर पर उनकी जीत के मार्जिन को बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है इसलिए इसमें सभी राष्ट्रभक्त अपनी अवधि के रूप में इस चुनाव के महासमर में कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहता है हमारे दल में सभी का स्वागत है। Ghaziabad News

    खोड़ा नगरपालिका के इन 6 सभासदों ने थामा भाजपा का दामन

    प्रेस वार्ता के दौरान केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने सभी के नाम बताए। उन्होंने कहा कि भाजपा में खोड़ा के सभासद कल्लू, राजवीर शर्मा वार्ड 15 से, रीना देवी वार्ड 4 से, होतीलाल वार्ड 16 से, अनुपम सिंह वार्ड 21 से,राजेश शर्मा वार्ड 12 से और शशि सिंह रजनीश वार्ड 20 ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि अभी और सभासद भी भाजपा में शामिल होना चाहते है,लेकिन पार्टी जांच के बाद ही उन्हें शामिल करेगी।

    वार्ता में यह भी रहे मौजूद | Ghaziabad News

    इस दौरान महानगर महामंत्री पप्पू, पहलवान उपाध्यक्ष, चमन चौहान, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी,करण शर्मा,जय कमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, नीरज गोयल आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें:– पोस्त बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here