हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हरसिमरत कौर औ...

    हरसिमरत कौर और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आपस में भिड़े

    Harsimrat Kaur Badal
    रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा- तीन नए कृषि बिल जब पास हुए तो आप मंत्री थीं, अब ड्रामा कर रही हो

    नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। जासूसी मामले, और तीन नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के हंगामे से दोनों सदनों में कार्यवाहीं नहीं हो सकती है। इस बीच बुधवार को संसद के बाहर पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई।

    कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं हरसिमरत कौर बादल के पास जाकर कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि आपका यह प्रदर्शन नकली है। इस दौरान आपस में काफी तीखी बहस हुई। उन्होंने कहा कि खुद संसद से इस बिल को पारित कराया है और तब ये मंत्री थीं उसके बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस पर जवाब देते हुए हरसिमरत कौर ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी। फिर कांग्रेस सांसद रवनीत ने पलटवार करते हुए कहा कि आप झूठ बोल रही हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।