Haryana Kaushal Rozgar Nigam: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भर्ती, नोटीफीकेशन हो चुका है जारी, जल्दी करें अप्लाई

Haryana-Kaushal-Rozgar-Nigam

कैथल। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN Portal) की शुरुआत की है, जिसका मकसद हरियाणा मे कान्ट्रैक्ट/ DC रेट की सभी भर्तियों को पूरा करना है। अभी तक सभी विभाग अपने आप ही ये भर्तियाँ करते थे जिसमे भ्रस्टाचार होता था, अब HKRN पोर्टल के माध्यम से ये भर्तियाँ की जाएंगी। हरियाणा मे कच्चे कर्मचारियों (DC रेट) की भर्ती जो अभी तक ठेकेदार के माध्यम से होती थी वो अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा की जाएगी।

ऐसे में अगर आप भी हरियाणा के निवासी है और रोजगार नहीं मिलने की समस्या से परेशान हैं तो हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 के तहत आप किस तरह रोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे? Haryana Kaushal Rojgar Nigam रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इसकी किन पात्रता और दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आप किस तरह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे इसकी सम्पूर्ण जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 | Haryana Kaushal Rozgar Nigam

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है जिसके माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली भर्ती को ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया जाएगा। सरकार के इस कदम से राज्य में बेरोजगारी की दरों को कम करने और युवाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में मदद मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए व्यवस्थिक तरीके से कर्मचारियों को विभागों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी दी जा सकेगी साथ ही आउटसोर्स की भर्तियों को पारदर्शी तरीके से निगम द्वारा आयोजित किया जा सकेगा, इससे न केवल अनुबंध के आधार पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को शोषण से बचाया जा सकेगा बल्कि नियुक्तियों में होने वाली धांधली को रोककर केवल पात्र एवं योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

इसके साथ ही सरकार की तरफ भविष्य में आउटसोर्सिंग की भर्तियों के लिए निगम की व्यवस्था भी की गई है, इसके लिए सरकार ने आईएस शरणदीप कौर बराड़ को निगम की पहली मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है, इसके साथ ही वह कौशल विकास एवं औधोगिकी प्रशिक्षण, रोजगार व नागरिक संसाधन सूचना विभाग का भी कार्यभार संभालेंगी, जिसके लिए निगम को ही भविष्य में सभी अनुबंध के आधार पर होने वाली भर्ती की मांग भेजी जाएगी।

पोर्टल का नाम हरियाणा कौशल रोजगार निगम
शुरू किया गया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा
वर्तमान वर्ष 2023
आवेदन माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
योजना के लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य युवाओं के लिए आउटसोर्सिंग की भर्तियों को
ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करना
योजना का प्रकार राज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट itiharyana.gov.in

 

योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज | Haryana Kaushal Rozgar Nigam

कौशल रोजगार निगम में आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए जिसकी जानकारी वह यहाँ से जान सकेंगे।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • वैध ईमेल आईडी
  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक हरयाणा सरकार के कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर विजिट करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।