Haryana Local Body Election Results 2026

Local Body Election Results: हरियाणा में भी छाई भाजपा, नगर निगम की तीनों सीटें जीती

हरियाणा में निकाय चुनाव के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद की मतगणना बुधवार को संपन्न हुई। मतगणना में भाजपा ने तीनों नगर निगम में जीत हासिल की। सोनीपत में राजीव जैन, अंबाला में अक्षिता सैनी और पंचकूला नगर निगम में श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की।
देश  हरियाणा  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ