Haryana News. Sirsa

DAP Shortage: डीएपी के लिए किसानों की सुबह 6 बजे से लंबी कतार, टोकन न मिलने से किसानों में आक्रोश

डीएपी खाद की किल्लत किसानों की परेशानी लगातार बढ़ा रही है। वीरवार को अनाजमंडी में डीएपी लेने के लिए सुबह से ही सैकड़ों किसान पहुंच गए। किसान सुबह करीब 6 बजे निर्धारित दुकानों के बाहर कतारों में खड़े हो गए, लेकिन 11 बजे तक टोकन नहीं कटने पर किसानों का धैर्य जवाब देने लगा।
हरियाणा  राज्य  कृषि