How To Get Stronger Eyes: चश्मा भूल जाओगे अगर रोज करें ये काम, घर पर ही बढ़ाएं आंखों की रोशनी

How To Get Stronger Eyes: चश्मा भूल जाओगे अगर रोज करें ये काम, घर पर ही बढ़ाएं आंखों की रोशनी

Published On

How To Get Stronger Eyes: आज के दौर में हम अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण से आंखों में समस्या उत्पन्न होने लगती है। और कम उम्र में ही आंखों में चश्मे लगाने पड़ रहे हैं। अगर हम बात करे पहले समय की तो उस समय किसी-किसी के ही चश्मा लगते थे। उस समय खान-पान बहुत अच्छा था लेकिन आज हम जो खाना खा रहे हैं वो सब मिलावटी होने के कारण से अनेक बीमारियों हमारे शरीर में प्रकट हो सकती है। आज छोटे-छोटे बच्चों के आखों पर चश्मे लग रहे हैं। चश्मा लग जाने के बाद आंखों को सामान्य अवस्था में लाना बहुत कठिन कार्य है। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों को बताने जा रहे हैं जो आप अपने डेली रूटीन में शामिल करकर आप अपनी आंखों से चश्मे को हटा सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि उन घरेलू नुस्खों के बारे में....

तांबे के बर्तन में पानी पिएं | How To Get Stronger Eyes

बताया जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपकी त्वचा सम्बंधी समस्यायें भी ठीक हो जाती है। उधर तांबे के बर्तन में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जिनसे आंखों की राशनी बढ़ती है व इस बर्तन में पानी पीने से आपको चश्मे से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आपको करना है कि आप रात में ही तांबे के लोटे में पानी रख दें व सुबह उठकर बर्तन का सारा पानी पी लें। और फिर देखना कुछ ही हफ्तों में आंखों की रोशनी के साथ अन्य बीमारियों भी खत्म होने लगती है।

आंवला: डॉक्टरों के अनुसार आंवला आंखों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें पोषक तत्वों व विटामिन सी से लबालब आंवले का सेवन आपकी आंखों के लिए रामबाण है। इसका सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी को पहले की तरह सामान्य कर सकता है। आंवले का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है आप चाहे तो कच्चा आंवला, आंवले का मुरब्बा, आंवले का जूस व आंवले की कैंडी खा सकते हो। अगर आप चाहें तो अपनी आंखों को आंवले के पानी से भी धो सकते हो। ये सब कुछ करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

नींबू पानी व गन्ने का रस: गन्ने का जूस भी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें फॉसफोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम व आयरन से भरपूर गन्ना आंखों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। वहीं नींबू पानी का रोजाना सेवन करने से भी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। आप चाहें तो गन्ने के रस में ही पर्याप्त मात्रा में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इससे आप दोनों ही पोषक तत्वों के लाभ ले सकते हैं।

हरी घास पर चलना: हरी घास पर चलने से भी आपके नश्मे का नम्बर कम हो सकता है और लगातार चलने से चश्मे से छुटकारा भी पा सकते हैं। बस आपको ओस से भीगी घास पर सुबह के समय नंगे पैर चलना आपकी आंखों की रोशनी तीव्र गति से बढ़ सकती है। देखा जाये तो यह नुस्खा आंखों के इलावा मधुमेह के रोगियों के लिए भी अच्छा हो सकता है।

About The Author

Related Posts