सेक्टर-10 कोठी में युवती की मौत पर बवाल, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

चंडीगढ़ में युवती की मौत मामले में नया मोड़, पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों का हंगामा

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की कोठी में 18 वर्षीय युवती ताप्ती का शव मिलने के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों ने हंगामा करते हुए युवती की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें युवती की मौत की सूचना देर से दी गई और जब वे कोठी पहुंचे तो उन्हें न तो शव देखने दिया गया और न ही उस कमरे में जाने दिया गया, जहां शव मिला था। उनका कहना है कि पुलिस पहले ही शव को अस्पताल ले गई थी। मृतका की मामी उसमा ने आरोप लगाया कि उनकी भांजी की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया। वहीं बड़े भाई राहुल ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे बहन से आखिरी बार बात हुई थी। उसने काम का अधिक दबाव होने की बात कही थी। राहुल के अनुसार, परिवार के पहुंचने से पहले ही पुलिस मौके पर मौजूद थी और उन्हें करीब एक घंटे बाद सूचना दी गई।

परिजनों ने बताया कि ताप्ती मूल रुप से उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली थी और एक सप्ताह पहले ही 12 हजार रुपए मासिक वेतन पर कोठी में काम करने लगी थी। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद अब तक कोठी मालिकों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही कोई प्रतिक्रिया दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

crime-1

About The Author

Related Posts