हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather Update: सरसा में तेज बारिश, जगह-जगह भरा पानी

    Sirsa Weather Update

    Sirsa Weather Today: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा में अचानक हुई तेज बरसात ने सरसा वासियों को आज ठंडक का अहसास करा दिया। थोड़ी सी देर में ही बादलों ने झमाझम तेज बारिश करके शहर में जगह-जगह पानी-पानी कर दिया, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। Sirsa Weather Update

    अचानक बदला मौसम | Sirsa Weather Update

    लगातार दो दिनों से मौसम कुछ कुछ बदला-बदला सा लग रहा था, जिसको देखकर तो ऐसा लग रहा था कि बरसात आज होगी, कल होगी, इसी कशमकश में आज अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। शुक्रवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश शुरू हो गई जिससे मौसम खुशगवार बन गया।शुक्रवार को अचानक हुई तेज बारिश ने शहर में जगह-जगह पानी-पानी कर दिया था, जिससे डेली आवाजाही वाले यात्रियों को अचानक कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते बारिश अपने रौद्र रूप में आ गई और कुछ ही मिनटों में शहर जलमग्न कर दिया। Sirsa Weather Update

    Imd Alert: आईएमडी का रेड अलर्ट जारी! इस राज्य में असना चक्रवात मचा सकता है ‘तबाही’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here