हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश मुंबई में भार...

    मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की आशंका

    Heavy, Rain, Warning, Mumbai

    नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्‍ट्र में मानसून पूर्व भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का दावा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई, गोवा और महाराष्ट्र के हिस्सों में सात जून तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने छह से 10 जून के बीच मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। आंशका जताई जा रही है कि मुंबई में 2005 की बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई, दहाणु, ठाणे, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में बेहद भारी हो सकती है। वहीं 10-11 जून से सूरत, वलसाड़ व आसपास के दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

    उधर, मुंबई में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। महाराष्‍ट्र में मानसून पूर्व भारी बारिश के कारण प्रदेश में 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्काईमेट ने मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने लोगों को घरों के अंदर रहने का सुझाव दिया है। महाराष्‍ट्र में इस बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाडि़याें का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मुंबई हवाई अड्डा भी इसकी चपेट में है। विमानों के उड़ानों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। 18 विमानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा है। कई ने देर से उड़ान भरी।