Kitchen Care: छोटी-छोटी मक्खियों को किचन से कैसे रखें दूर?

Published On

Kitchen Care: फ्रूट फ्लाइज यानी छोटी मक्खियां हों या फिर काली वाली बड़ी मक्खियां किचन में अक्सर ही ये नजर आ जाती हैं। सबसे बुरी बात यह है कि ये मक्खियां हमारे खाने-पीने की चीजों को प्रदूषित करती हैं और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म देती हैं। फिनाइल, हर्बल स्प्रे, डिसइन्फेक्टेंट जैसे कई चीजें बाजार में उपलब्ध हैं, जो इनसे छुटकारा दिलाने का वादा तो करती हैं, लेकिन अपने वादे पर बहुत ज्यादा खरी नहीं उतर पातीं। इसलिए हम आपके सामने कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे पेश कर रहे हैं, जो बिना किसी केमिकल के इनसे छुटकारा दिलाएंगे। छोटी-छोटी मक्खियों को किचन से कैसे रखें दूर?

एसेंशियल ऑयल्स

मक्खियों को लैवेंडर, यूकेलिप्टस, पेपरमिंट और लेमनग्रास जैसे एसेंशियल आॅयल्स की महक पसंद नहीं है। कैंडल्स की शौकीन हैं, तो इन आॅयल्स युक्त कैंडल्स जलाएं या फिर कैंडल होल्डर पर आॅयल्स की कुछ बूंदें डालें। लेमनग्रास का पौधा लगाना भी एक अच्छा विकल्प है।

डीआईवाई स्प्रे

पानी में दालचीनी उबालें और इसमें एसेंशियल आॅयल की कुछ बूंदें डालें। अब घोल को अच्छी तरह शेक करें और जहां कहीं भी मक्खियां ज्यादा दिखाई देती हों, वहां स्प्रे करें। यह डीआईवाई स्प्रे आपकी सेहत को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और मक्खियों से छुटकारा भी दिलाएगा।

नींबू और लौंग

  • एक नींबू में कई सारे लौंग धसा कर रखें। नींबू और लौंग की मिली-जुली महक मक्खियों को नागवार गुजरती है।
  • इसके अलावा नींबू हवा में एक भीनी-भीनी सी खुशबू भी फैलाता है।

कपूर का धुंआ करें

  • इस नैचुरल प्रोसेस की मदद से आप अपने घर की हवा को खुशबूदार और साफ बना सकते हैं।
  • कपूर की महक और धुंआ दोनों ही मक्खियों को पसंद नहीं है।

कुछ छोटे-छोटे, लेकिन प्रभावी टिप्स | Kitchen Care

  • बचे हुए खाने को तुरंत फेंकें।
  • जैसे ही कोई खाने का आइटम खराब होने लगे उसे तुरंत फेंक दें।
  • सिल्वर फॉइल, पेपर बैग या कार्डबोर्ड बॉक्स में खाने को छोड़ना मक्खियों को खुला निमंत्रण है।
  • फलों वाली मक्खियां आमतौर पर मीठी चीजों के प्रति आकर्षित होती हैं।
  • ज्यादा पके फल, मीठा पानी, हल्का गीलापन, सोड़ा, अल्कोहल इनके पनपने की सबसे बड़ी वजह है।
  • घर को जितना हो सके साफ-सुथरा और सूखा रखें।

हर सप्ताह किचन के सिंक में गर्म पानी डालें। क्योंकि किचन के सिंक की पाइप मक्खियों के पनपने के लिए सबसे सुलभ जगहों में से एक है। यदि आप सप्ताह-महीने में गर्म पानी या ड्रेन क्लीनर डालती रहेंगी, तो कई तरह के जंतुओं से आपका किचन दूर रहेगा।

About The Author

Related Posts