हमसे जुड़े

Follow us

42.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश पावन अवतार मा...

    पावन अवतार माह लाया हरियाली: रुहानी बहन हनीप्रीत इन्सां ने पौधा लगाया

    देश विदेश की साध-संगत ने लगाये लाखों पौधे

    सरसा (सुनील वर्मा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पवित्र अवतार दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए देश-विदेश की साध-संगत ने अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर रही है। इस दौरान शाह सतनाम जी धाम सरसा में रुहानी बहन हनीप्रीत इन्सां ने भी अपने सतगुरु के अवतार दिवस की खुशी मनाते हुए पौधारोपण किया।

    इसके साथ ही एमएसजी एडम ब्लॉक के जिम्मेवार भाईयों व बहनों सहित जीएसबीएस सेवादार बहन भाईयों ने भी पौधारोपण किया व देश-विदेश की साध-संगत ने लाखों पौधा लगाकर अवतार माह मनाया। इससे पहले जीएसबीएस सेवादार भाइयों ने विनती का शब्द बोलकर इलाही नारे के साथ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

    छाया – सुशील कुमार

    छाया – सुशील कुमार

    वर्णननीय है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने समाज में व्याप्त कुरीतियों का खात्मा करने को वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान छेड़ा व मानवता भलाई के 142 कार्य शुरू किए। मानवता भलाई कार्यों में आज डेरा सच्चा सौदा के नाम 76वर्ल्ड रिकॉडर्स हैं जो गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉडर्स , एशिया बुक आॅफ रिकॉडर्स,लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉडर्स  व इंडिया बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉडर्स में दर्ज हैं। इन वर्ल्ड रिकॉडर्स में से पूज्य गुरू जी के नाम रक्तदान, नेत्र जांच, महा सफाई अभियान, पौधारोपण, रक्तचाप (ब्लडप्रैशर) जांच, कोलेस्ट्राल जांच, डाइबीटिज जांच व दिल की इको जांच सहित विभिन्न क्षेत्रों में 22 गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स शामिल हैं। पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत दुनियाभर में किए गए पौधारोपण में 3 विश्व रिकॉडर्स शामिल हैं।

    पौधारोपण में डेरा सच्चा सौदा के नाम दर्ज 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

    • 15 अगस्त 2009 को मात्र एक घंटे में लगाए 9 लाख 38 हजार 007 पौधे।
    • 15 अगस्त 2009 को 8 घंटों में रोपित किए 68 लाख 73 हजार 451 पौधे।
    • 15 अगस्त 2011 को मात्र एक घंटे में लगाए 19 लाख 45 हजार 535 पौधे।

     

     

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here