अपनी जान पर खेलकर डेरा अनुयायियों ने कुएं में गिरी गाय को सकुशल बाहर निकाला

Published On

बांडा कॉलोनी। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए 139 मानवता भलाई के कार्य आमजन के साथ-साथ बेजुबानों की भी आवाज बन गए हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक के सेवादारों ने बीती रात खेत के कुएं में गिरी एक गाय को आज सुबह भोर होते ही सकुशल बाहर निकालकर बेजुबान के हित में जीव भलाई का कार्य किया है। सेवा के इस पुनीत कार्य में ग्रामीणों के साथ शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार कंधे से कंधा मिलाकर जुटे रहे।

जानकारी के अनुसार ब्लॉक के गाँव 5 एपीएम के खेत मे बने 40 फीट गहरे कुएं मे रात को अचानक गाय गिर गई। सुबह होते ही ग्रामीणों द्वारा गाय गिरने की सूचना डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को दी गई। सूचना मिलते ही सभी सेवादार मौके पर पहुंच और जीव कल्याण के लिए अपने गुरु द्वारा सिखाई गई शिक्षा का अनुसरण करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सेवा के इस पुनित कार्य में ब्लॉक भंगीदास रामेश्वरलाल इन्सां, लखविन्द्र इन्सां, नाजम इन्सां, प्रगट इन्सां, गुरनाम इन्सां, गुरजीत इन्सां सहित अन्य सेवादार व ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts