नामचर्चा के दौरान राधेश्याम परिवार की ओर से 6 जरूरतमंदों को दिया गया राशन

Published On

जाखल की साध-संगत ने मनाया पूर्ण मुर्शिद का पावन अवतार माह

सच कहूँ/तरसेम सिंह
जाखल। जाखल ब्लॉक में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन अवतार माह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जाखल ब्लॉक के अलावा पास के गांवों की साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा के दौरान राधेश्याम परिवार की ओर से 6 जरूरतमंद परिवारों को एक माह राशन भी वितरित किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास अरतीश कुमार ने पावन नारा बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने भजनों का गायन कर गुरु महिमा का गुणगान गया।

ब्लॉक के 15 मेंबर सोनू इन्सां व देवेंद्र कक्कड़ इन्सां ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 अगस्त को पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस की खुशी में ब्लॉक की साध-संगत द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण भी किया जाएगा। जिसकी तैयारी जारी हैं। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की हरियाणा 45 मेंबरी कमेटी के सदस्य, जिला 25 मेंबर, ब्लॉक 15 मेंबर, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, सभी गांव के भंगीदास सहित अन्य साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts