हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    ICC News: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी ने जारी की बड़ी अपडेट

    ICC News
    ICC News: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी ने जारी की बड़ी अपडेट

    चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शाम से शुरू!

    Champions Trophy 2025 Update: दुबई, (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बड़ी अपडेट देते हुए कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार शाम से शुरू हो जाएगी। भारत के उपर्युक्त चार मैचों के टिकट सोमवार को खाड़ी मानक समय (जीएसटी) के अनुसार शाम 4 बजे से खरीदे जा सकेंगे, जो भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार शाम 5:30 बजे होगा। ICC News

    एक मीडिया रिपोर्ट में आईसीसी के हवाले से कहा गया कि दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सामान्य स्टैंड टिकट की कीमत 125 दिरहम (लगभग 2964 भारतीय रुपये) से शुरू होगी और आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदी जा सकती है। आईसीसी ने रिपोर्ट में आगे कहा कि कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले 10 चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के टिकट, जो पिछले सप्ताह बिक्री के लिए उपलब्ध थे, अब ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में होने वाले मैचों के लिए पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के भौतिक टिकट खरीदने के इच्छुक प्रशंसकों के लिए, वे सोमवार 3 फरवरी से 16:00 पाकिस्तान मानक समय (पीएसटी) पर पाकिस्तान के 26 शहरों में 108 टीसीएस केंद्रों पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Champions Trophy 2025

    ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल | ICC News

    आईसीसी ने यह भी कहा कि 9 मार्च को खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के टिकट दुबई में पहले सेमीफाइनल के समापन के बाद खरीदे जा सकेंगे। दो सप्ताह की प्रतियोगिता में शीर्ष आठ टीमें पाकिस्तान और यूएई में 19 दिनों में 15 मैच खेलेंगी। ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

    मेजबान पाकिस्तान 2017 में इंग्लैंड में आखिरी बार खिताब जीतने के बाद गत विजेता के रूप में प्रतियोगिता में प्रवेश करता है। वे 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2025 टूनार्मेंट की शुरूआत करेंगे। यह टूनार्मेंट 1996 में पुरुषों के वनडे विश्व कप के बाद से पाकिस्तान द्वारा आयोजित पहली वैश्विक क्रिकेट प्रतियोगिता भी है। भारत और आॅस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी में दो सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने इसे दो बार जीता है। ICC News

    Manipur Violence News: सीएम बीरेन सिंह ने भड़काई हिंसा? सुप्रीम कोर्ट की बड़ी अपडेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here