कोरोना वैक्सीन से केवल कुछ सप्ताह दूर : ट्रम्प

Published On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि देश कोरोना की वैक्सीन बनाने से केवल कुछ सप्ताह ही दूर है और यह जल्द बना ली जायेगी। ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के साथ मंगलवार को हुई पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान यह बात कही। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा, “ अब हम कोरोना की वैक्सीन से केवल कुछ सप्ताह ही दूर हैं।” इसके जवाब में बिडेन ने कहा, “ मैं उन पर विश्वास नहीं करता।”

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.05 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 71 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,05,895 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 71 लाख काे पार कर 71,86,527 हो गयी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts