वेनेजुएला में छह दिसंबर को होंगे संसदीय चुनाव

Published On

मैक्सिको सिटी। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में छह दिसंबर को संसदीय चुनाव आयोजित किए जायेंगे। वेनेजुएला की राष्ट्रीय चुनाव परिषद की अध्यक्ष इंदिरा अल्फोंजो इजागुएरे ने गुरुवार को टेलीविजन पर अपने संबोधन में यह जानकारी दी। इंदिरा ने कहा, “ संसदीय चुनाव के लिए छह दिसंबर 2020 को मतदान होगा।” गौरतलब है कि वेनेजुएला पिछले करीब एक वर्ष से भी अधिक समय से राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।

इसके कारण उसके अमेरिका समेत कई अन्य देशों से संबंध काफी खराब हो गए हैं। इसी बीच, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने मंगलवार को राजधानी काराकस स्थित यूरोपीय संघ के मिशन की प्रमुख इसाबेल ब्रिलहांटे पेड्रोसा को 72 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts