रूस कोविड-19 वैक्सीन का पंजीकरण कराने वाला पहला देश बना: पुतिन

Published On

मास्को। रूस कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ वैक्सीन का पंजीकरण कराने वाला दुनिया पहला देश बन गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन ने मंगलवार को सरकारी बैठक में यह जानकारी देते हुए कहा, ‘जहां तक मुझे ज्ञात है रूस कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने वाला आज दुनिया का पहला देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने रूस के माइक्रोबायोलॉजी शोध केंद्र गेमालेया की वैक्सीन पंजीकृत किये जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा,‘हमें भरोसा है कि हम निकट भविष्य में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य मंत्री मुराशको ने बताया कि वैक्सीन सुरक्षित और कारगार है। पुतिन ने अपनी एक पुत्री को यह टीका लगाये की भी पुष्टि की।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts