नशे के कारोबार से निपटने के लिए अमेरिका और मैक्सिको ने गठित की संयुक्त टीम

Published On

शिकागो (एजेंसी)। अमेरिकी नशा प्रवर्तन प्रशासन और मैक्सिको (US and Mexico) ने मिलकर एक संयुक्त टीम गठित की है जो अमेरिका के शिकागो में मैक्सिको के नशा तस्करों और इस गोरखधंधे के वित्तपोषण पर नकेल कसने का काम करेगी। दोनों देशों के अधिकारियों ने बुधवार को सांझा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस टीम का लक्ष्य मैक्सिको से शिकागो और अन्य अमेरिकी शहरों में होने वाले नशे के अवैध कारोबार के प्रवाह को रोकना है। अवैध नशे का कारोबार शिकागो समेत कई अमेरिकी शहरों को अपनी गिरफ्त में लिए हुए है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts