हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश IMD Alert: मौ...

    IMD Alert: मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, अगले 4 दिन चलेंगी तेज हवा, होगी झमाझम बारिश

    IMD Alert
    IMD Alert: मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, अगले 4 दिन चलेंगी तेज हवा, होगी झमाझम बारिश

    weather update today: डॉ. संदीप सिंहमार। रंगों के उत्सव होली के दिन मौसम भी अपने रंग बदलने वाला है। यानी आज सोमवार से ही देश की राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में मौसम रंगीन होने जा रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आज देशभर के राज्यों में बादल छाए रहेंगे तो कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी होगी। देश की राजधानी दिल्ली में भी सोमवार को हल्की बादल छाए रहेंगे। यहां बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसी प्रकार के मौसम का हाल हरियाणा व राजस्थान में बना हुआ है। यहां दो दिनों से लगातार बादल छाए हुए हैं। IMD Alert

    Sinking Cities: आने वाले समय में पानी में डूब जाएगें दुनिया के ये शहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    हालांकि अधिकतम तापमान की वजह से दिन के समय थोड़ी गर्मी जरुर महसूस हो रही थी, पर होली पर बादल छाने व तेज हवा चलने से मौसम मेहरबान हो सकता है। भारत मौसम विभाग ने भी अपने ताजा अलर्ट में कहां है कि 25 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 25 मार्च को तेज हवाएं चलने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार होली के 1 दिन बाद दिल्ली के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विभाग के अनुसार इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    Right Way to Eat Anjeer: अंजीर कब खाना है फायदेमंद और कब नुकसानदायक? जानें पूरी जानकारी

    हरियाणा में 29 मार्च तक रहेगा मौसम परिवर्तनशील | IMD Alert

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान मौसम विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 मार्च रात्रि को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।

    इन राज्यों में आज बारिश संभावित

    मौसम विभाग के अनुसार इस मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सिक्किम, उप-हिमालय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here