बहुत ही सुंदर भजन, जिसे सुनकर आपकी आत्मा प्रसन्न हो जाएगी | Punjabi Song 2022

Punjabi Song 2022

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। दीपावली के त्यौहार पर पूज्य गुरु जी के नए भजन ‘साड़ी नित दिवाली’ की सोशल मीडिया पर धूम मची हुई है। ‘साड़ी नित दिवाली’ भजन रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस भजन को कितना पसंद किया जा रहा है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे एक दिन में 6 मिलियन यानी 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। (Punjabi Song 2022)

पूज्य गुरु जी के हर वीडियो की सोशल मीडियो पर मची धूम

हर वर्ग के लोग कर रहें हैं पसंद

‘साड़ी नित दिवाली’ भजन सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस भजन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस भजन में पूज्य गुरु जी के हर शब्द लोगों को खूब पसंद कर रहे हैं।

1. पूज्य गुरु जी के बरनावा आगमन की खुशी को नए भजन साड़ी नित दिवाली ने दोगुणा कर दिया है। साध-संगत को पूज्य गुरु जी ने दीपोत्सव पर्व पर नया वीडियो भजन की सौगात देकर एक बेहतरीन तोहफा दिया है। जिसके लिए साध-संगत सदा पूज्य गुरु जी की ऋणी रहेगी। Punjabi Song 2022
– कस्तूर सोनी इन्सां, ब्लॉक भंगीदास सरसा।
————————–


2. नए भजन को जितनी बार मर्जी सुन लो मन नहीं भरता। सोमवार रात से अब तक वह भजन को सैंकड़ों बार सुन चुकी हूँ। फिर भी मन नहीं भर रहा है और भजन को बार-बार सुनने का मन कर रहा है। भजन को सुनकर अंदर से असीम शांति मिल रही है।
– आशा इन्सां, 45 मैंबर
———————


3. पूज्य गुरु जी का हर एक कदम सृष्टि की भलाई के लिए होता है। नए भजन में भी पूज्य गुरु जी ने दिवाली पर्व पर हावी होते विदेशी कल्चर से दूर रहने की शिक्षा दी है। भजन में संदेश दिया है कि दिवाली का त्योहार रामजी के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देता है, मगर इस दिन लोग रामजी की जगह रावण बनते जा रहे है।
– अशोक पेंटर सरसा।
——————————–

4. भजन के माध्यम से पूज्य गुरु जी ने बताया है कि दिवाली के दिन लोग दिए व लड़ियां लगाकर बाहर रोशनी करते है। मगर शरीर रूपी आत्मा में सदा अंधेरा छाया रहता है। इसलिए त्योहार पर हमें अंदर-बाहर दोनों को रोशन करने के लिए साईं जी के नाम से जुड़कर आत्मा को शुद्ध करना चाहिए। Punjabi Song 2022
– वीना कक्कड़ इन्सां सरसा।
————————–


5. दिवाली सहित अन्य त्योहारों पर नशे का प्रचलन बढ़ गया है। इसलिए पूज्य गुरु जी ने नए भजन में नशे को न करके स्वच्छ तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद करके त्योहार मनाने की प्रेरणा भी पूज्य गुरु जी द्वारा दी गई है।
– संदीप बजाज इन्सां, सरसा।
————————-


6. साड़ी नित दिवाली भजन में पूज्य गुरु जी ने लोगों को राम-नाम लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। भजन में बताया है कि मनुष्य राम-नाम, अल्लाह, वाहेगुरु के नाम से जुड़कर अपने जीवन में आने वाले गम,दुख, दर्द, चिंता से छुटकारा दिला सकता है। नया भजन ओसम है और उसकी लिरिक्स, इसका म्यूजिक अमेजिंग है। Punjabi Song 2022
– दिशा इन्सां, सरसा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।