हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    लायन हार्ट: हरियाणा रहा नम्बर वन

    823 हरियाणा, 686 पंजाब, 59 राजस्थान में चले हाऊसफुल शो

    Sirsa, SachKahoon News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की तीसरी फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर लायन हार्ट’ 35 दिन बाद भी बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए सिने पे्रमियों के दिलों पर छाई है। महज चार हफ्ते में 300 करोड़ रिकॉर्ड बिजनेस का आंकड़ा पार कर सिने जगत में तहलका मचाने वाली यह फिल्म वीरवार को 35वें दिन भी देशभर के सिनेमाघरों में देखी गई। पंजाब को फिर से पछाड़ते हुए हरियाणा पिछले दो दिन से बढ़ बनाए हुए है। वीरवार को फिर 823 हाऊसफुल शो के साथ हरियाणा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है, वहीं 686 हाऊसफुल शो के साथ पंजाब ने दूसरा स्थान पाया। इसके साथ ही राजस्थान में भी 59 हाऊसफुल शो चले। विगत दिवस 167 हाऊसफुल शो के साथ हरियाणा में फरीदाबाद तो वहीं 74 हाऊसफुल शो के साथ पंजाब में बठिंडा न पहला स्थान पाया। इसके अलावा हरियाणा के धारूहेड़ा/रेवाड़ी, सोनीपत,कैथल, सरसा व पंजाब के लुधियाना,मोगा, मलोट, पटियाला व बरनाला ने टॉप पांच में जगह बनाई।
    इधर राजस्थान व दिल्ली वासियों पर भी लायन हार्ट का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। विगत दिवस भिवाड़ी में भी 45 हाऊसफुल शो चले। सिने प्रेमियों के जोश, जुनून व उत्साह के आगे विगत दिवस भी सभी सिनेमाघर हाऊसफुल नजर आए।

    हरियाणा में चले हाऊसपुुल शो
    फरीदाबाद- 167
    धारूहेड़ा/रेवाड़ी- 124
    सोनीपत- 68
    कैथल – 53
    सरसा – 44
    पंजाब में चले हाऊसफुल शो
    बठिंडा – 74
    लुधियाना – 52
    मोगा – 42
    मलोट – 36
    पटियाला – 36

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here