हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More

    live- रुझानों में इमरान की पार्टी सबसे आगे, 107 सीटों पर बढ़त

    Pak election

    नवाज की पार्टी को 70 सीटों पर बढ़त | Pak election

    इस्लामाबाद (एजेंसी) Edited By Deepak tyagi

    पाकिस्तान के आम चुनाव में क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ (Pak election) बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ( पीटीआई) अन्य दलों की तुलना में काफ़ी आगे चल रही है और उसे 107 सीटों पर बढ़त हासिल है।जियो टीवी के अनुसार 270 सीटों पर हुए चुनावों में से 267 के रुझान मिले हैं जिसमें इमरान की पार्टी भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से काफी आगे निकल गयी है। इमरान की पार्टी को 107 सीटों पर बढ़त हासिल है। नवाज की पार्टी को 70 सीटों पर बढ़त है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 39 पर आगे है। तेईस सीटों पर निर्दलीय और सात पर मुत्ताहिदा मजलिस ए अमल (एमएमए) को बढ़त है।

    -कुल 30 राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे

    -चुनाव में मुख्य मुकाबला पीटीआई और पीएमएल-एन के बीच

    बिलावल भुट्टो जरदारी लरकाना में आगे | Pak election

    इमरान खान मियांवली में बढ़त बनाये हुए हैं। पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी लरकाना में आगे चल रहे हैं। पीपीपी की नफीसा शाह खैरपुर में आैर खुर्शीद शाह सुक्कूर में आगे हैं।पाकिस्तान में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही वोटों की गिनती शुरू हो गयी। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला।

    क्वेटा में 35 लोगों की मौत हुई | Pak election

    मतदान से जुड़ी हिंसा और क्वेटा में मतदान केंद्र के बाहर हुए विस्फोट में 35 लोगों की मौत हुई। इनमें से 31 लोगों की मौत क्वेटा विस्फोट में हुई। विस्फोट में कई अन्य घायल भी हुए। नेशनल असेंबली की 272 और चार प्रांतीय विधानसभाओं की 577 सीटों के लिए मतदान हुआ है। कुल 10 करोड़ 59 लाख 55 हजार 409 मतदाता हैं जिनमें से 59224263 पुरुष और 46731146 महिला मतदाता हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला पीटीआई और पीएमएल-एन के बीच माना जा रहा है। वैसे कुल 30 राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे।

    किस प्रांत में कितनी सीटें?

    प्रांत                                            कुल सीटें
    पंजाब                                          141
    सिंध                                            61
    खैबर पख्तूनख्वा                         39
    बलूचिस्तान                                16
    फाटा (कबाइली इलाका)              12
    फेडरल कैपिटल                           3
    कुल                                            272

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।