हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home रंगमंच बेटे को कथक स...

    बेटे को कथक सिखा रही है माधुरी

    Madhuri Dixit

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लॉकडाउन के दौरान बेटे को कथक सिखा रही है। माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए मशहूर है। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में रहने के बाद भी माधुरी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में माधुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे को कथक सिखाती नजर आ रही हैं।

    माधुरी दीक्षित वीडियो में पैरों में घुंघरू बांध कर अपने बेटे को कथक के एक-एक स्टेप बखूबी सिखाती दिखाई दे रही हैं। उनके बेटे भी अपनी मम्मी की तरह कथक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में माधुरी टीचर बनी हुई हैं तो वहीं उनके बेटे एक अच्छे स्टूडेंट की तरह डांस सीखते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी माधुरी दीक्षित ने अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये हैं, जिसमें वह घर पर या तो जिम करते हुए या फिर डांस करते हुए दिखाई देती रही हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।