हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार Mahindra Thar...

    Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रॉक्स की 60 मिनट के भीतर 176218 बुकिंग

    Mahindra Thar Roxx
    Mumbai News: महिंद्रा थार रॉक्स की 60 मिनट के भीतर 176218 बुकिंग

    मुंबई (एजेंसी)। Mahindra Thar Roxx: एसयूवी निमार्ता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को हाल ही लॉन्च की गई थार रॉक्स के लिए गुरूवार को सुबह 11 बजे बुकिंग शुरू होने के 60 मिनट के भीतर 176218 बुकिंग मिली है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह अभूतपूर्व प्रतिक्रिया थार रॉक्स की व्यापक अपील को दशार्ती है, जिसने देश भर के ग्राहकों को आकर्षित किया है। अपने शानदार डिजाइन, परिष्कृत ड्राइविंग अनुभव, शक्तिशाली प्रदर्शन, बेजोड़ आॅफ-रोडिंग क्षमता, शीर्ष स्तरीय सुरक्षा सुविधाओं, विशाल इंटीरियर और उन्नत तकनीक के साथ, थार रॉक्स एसयूवी सेगमेंट में एक श्रेणी विघटनकर्ता के रूप में नए मानक स्थापित करना जारी रखता है। Mahindra Thar Roxx

    थार रॉक्स की डिलीवरी दशहरा के शुभ अवसर पर शुरू होगी। महिंद्रा अपने ग्राहकों की उत्साही प्रतिक्रिया के लिए आभारी है और एक निर्बाध डिलीवरी अनुभव को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। डिलीवरी शुरू होने के बाद, महिंद्रा अगले तीन हफ़्तों में चरणबद्ध तरीके से अपने संभावित डिलीवरी शेड्यूल के बारे में ग्राहकों को सूचित करेगा। इसकी बुकिंग सभी अधिकृत महिंद्रा डीलरशिप और महिंद्रा वेबसाइट पर खुली रहेगी। Mahindra Thar Roxx

    यह भी पढ़ें:– SIP vs RD: मंथली बनाम डेली सिप: कौन सा विकल्प आपके लिए सही

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here