नेपाल में लगी राम-नाम की रौनकें, नशा न करने का लिया संकल्प

Published On

रायपुर (नेपाल)। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के 104वें पावन अवतार माह की खुशी में रायपुर मर्चवार नेपाल में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्दवाणी की। नामचर्चा के दौरान समस्त साध-संगत ने मानवता भलाई के कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी अलौकिक धाम लाकड़ियां में रविवार को बजेगा राम-नाम का डंका

साथ में अपने आस पास के शहरों और कस्बों में नशे रूपी दानव को खत्म करने के लिए उपस्थित साध-संगत ने डेप्थ मुहिम के तहत अपने दोनों हाथ उठाकर नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने और नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित नामचर्चा को लेकर पूरे पंडाल को साध-संगत द्वारा बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया। पंडाल में बनाई गई फूलों की सुंदर रंगोली सभी के आकर्षण का केन्द्र रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts