Punjab

कैबिनेट मंत्री मुंडियाँ ने नई सब तहसील का किया उद्घाटन 
Amritsar Bulldozer Action: नई विकसित हो रही 2 अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

रामपुरथेड़ी-चक्कां में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

संगत के प्रेम के आगे नतमस्तक हुई घणी ठंड

खारियां। (सच कहूँ/सुनील कुमार) गांव चक्कां में डेरा श्रद्धालु साहब राम इन्सां के आवास पर मंगलवार को ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां की ओर से ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। यह नामचर्चा पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह व साहबराम इन्सां की पुत्रवधु वीना रानी के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयनित होने की खुशी में करवाई गई।

नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक के 15 मैंबर राजाराम इन्सां ने इलाही नारा लगाकर किया। इसके बाद आसपास के कई ब्लॉकों से आए कविराजों ने भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। इसी अवसर पर राजाराम इन्सां ने साध संगत को पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से चलाए जा रहे 151 मानवता भलाई के कार्यों में शामिल रहने का आह्वान किया। साथ ही डेप्थ मुहिम के तहत अधिक से अधिक लोगों का नशा छुड़ाने के लिए भी प्रेरित किया। अंत में गुरपाल इन्सां द्वारा बन्दे से रब्ब पवित्र ग्रंथ के अनमोल वचन पढकर सुनाए।
इस अवसर पर ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां से जिम्मेवार सदस्यों, सेवादारों के साथ पड़ोसी ब्लॉक रानियां-चामल व दारेवाला सहित बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts