कोविड टीकाकरण में 122.41 करोड़ टीके लगे

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 42 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही 122.41 करोड से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 42 लाख चार हजार 171 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 122 करोड़ 41 लाख 68 हजार 924 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9905 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 40 लाख आठ हजार 183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 8309 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख तीन हजार 859 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.30 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.09 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल सात लाख 62 हजार 268 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 64 करोड़ दो लाख 91 हजार 325 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts