नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत 13 घायल

Published On
नरसिंहपुर l मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना क्षेत्र में श्रमिकों को लेकर जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तेरह घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि हैदराबाद से उत्तर प्रदेश जा रहा एक ट्रक कल रात नरसिंहपुर-नागपुर मार्ग पर पाठा गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में पांच श्रमिकों की मृत्यु हो गयी और तेरह श्रमिक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 20 मजदूर सवार थे। श्री तिवारी ने बताया कि ट्रक में सवार मजदूरों में 9 उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं तथा 11 एटा निवासी है। लॉकडाउन के चलते सभी मजदूर ट्रक में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts