लद्दाख में बड़ा हादसा, सैन्य गाड़ी पलटने से 7 जवानों की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

श्रीनगर (एजेंसी) लद्दाख में शुक्रवार को तुरतुक के समीप सेना के एक वाहन के खाई श्योक नदी में गिरने से सात सैनिक की मृत्यु हो गयी और अन्य 19 सैनिक घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 10 बजे परतापुर और तुरतुक के बीच घटी। एक अधिकारी ने कहा, ‘26 सैनिकों का एक दल अग्रिम ठिकाने की ओर जा रहा था। रास्ते में उनका वाहन फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में सात सैनिकों की मृत्यु हो गयी और 19 घायल हो गए, इनमें कई बुरी तरह जख्मी हुए हैं। सेना ने तत्काल राहत और बचाव का अभियान शुरू कर दिया था, घायलों को वहां से निकालकर चिकित्सा के लिए ले जाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts