वडिंग का अमृतपाल पर तंज, ‘गुरु के सिख कभी भागते नहीं’

Published On

संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ के तहत खालिस्तान की मांग करने वाले इस संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाडिंग ने ट्वीट कर कहा, ‘गुरु के सच्चे सिख कभी भागते नहीं हैं। भले ही पंजाब पुलिस मजबूरी में अपना काम कर रही है।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

उन्होंने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की?। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने आज जालंधर के नकोदर के निकट से गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस कार्रवाई में उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन इस दौरान अमृतपाल बच कर निकल भागा लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे शाहकोट की ओर जाते समय गिरफ्तार कर लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts