जम्मू से अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी रद्द

Published On

जम्मू (वार्ता)

जम्मू में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण पवित्र अमरनाथ यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन भी रद्द रही। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू से किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी गयी है। दूसरी तरफ रामबन जिले में डिगदोल के समीप भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया , जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। दक्षिणी हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा गत 28 जून से शुरू हुई थी। सोमवार तक 2,78,878 श्रद्धालु गुफा में स्वत: बनने वाले हिमशिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts