लद्दाख में आंख उठाने वालों को सेना ने दिया करारा जवाब: मोदी

Published On
नयी दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लद्दाख में भारत की तरफ आंख उठाने वालों को करारा देकर सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया है। मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में लद्दाख में चीन के साथ तनाव, कोरोना संकट समेत तमाम विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर जवाब देना भी जानता है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘अपने वीर-सपूतों के बलिदान पर, उनके परिजनों में गर्व की जो भावना है, देश के लिए जो ज़ज्बा है – यही तो देश की ताकत है। आपने देखा होगा, जिनके बेटे शहीद हुए, उनके माता-पिता, अपने दूसरे बेटों को भी, घर के दूसरे बच्चों को भी सेना में भेजने की बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को महसूस किया है। अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत की प्रतिबद्धता को भी देखा है। हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए, जिससे, सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े, देश और अधिक सक्षम बने, देश आत्मनिर्भर बने – यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts