बंदा प्रकाश का राज्यसभा से इस्तीफा स्वीकृत

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। तेलंगना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के राज्यसभा सदस्य बंदा प्रकाश ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर प्रकाश के इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि चार दिसम्बर को उन्होंने अपना पद त्याग दिया। उन्होंने इस संबंध में सभापति से मुलाकात भी की थी। उन्होंने कहा कि प्रकाश ने स्वैच्छा से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा उसी तिथि से स्वीकृत किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts