Bihar temple murder case: पूर्वी चंपारण में शिव मंदिर के पुजारी को चाकू से गोदा, मौत

Published On

Bihar temple murder case: मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उनका शव मंदिर परिसर में खून से लथपथ हालत में पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में पूजा के लिए जब श्रद्धालु पहुंचे तो उन्होंने पुजारी हरि गिरी का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। Bihar Temple Murder

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संतोष कुमार सिंह तथा पिपरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे राजन गिरी ने पिपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि, “पिपरा चौक स्थित हमारी पुरानी जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी कागज़ों के सहारे हड़प लिया है। कई बार कहने पर भी वे जमीन नहीं छोड़ रहे थे। इसी रंजिश के चलते मेरे चाचा की हत्या कर दी गई।”

पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों — राहुल सिंह और अनिल कुमार सिंह को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि, “हम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे और मामले का खुलासा करेंगे।” Bihar Temple Murder

Himachal Pradesh cloudburst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने का कहर, 20 से ज़्यादा लोग लाप…

About The Author

Related Posts