मणिपुर में बम विस्फोट, दुकानें क्षतिग्रस्त
Published On
इम्फाल। मणिपुर के लामलोंग कीथेल में बुधवार को शक्तिशाली बम विस्फोट होने की सूचना है। विस्फोट की वजह से क्षेत्र की एक फामेर्सी और अन्य दुकानों का दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना आज तड़के 02.45 बजे घटित हुई और विस्फोट के कारण इलाके की ज्यादातर दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं। पुलिस के मुताबिक विस्फोट वाले स्थल के पास स्थित एक फामेर्सी की दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें रखी अधिकांश दवाइयां नष्ट हो गयीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।