सीएम मनोहर लाल ने जाना मुलायम सिंह का हालचाल

Published On

विदेश से लौटने के बाद मेदांता मेडिसिटी पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। यहां मेदांता मेडिसिटी में भर्ती उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। विदेश से लौटने के बाद वे यहां मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की भी शुभकामनाएं दी। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव मेदांता मेडिसिटी में काफी समय से उपचाराधीन हैं। व। मुलायम ङ्क्षसह यादव की हालत पिछले तीन दिनों से काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा लगातार उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। बुधवार को अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेदांता में चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में बात की। साथ ही अस्पताल में मौजूद मुलायम सिंह यादव के बेटे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी वे मिले। मनोहर लाल ने मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। चिकित्सकों से बातचीत के आधार पर सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार नजर आया है, लेकिन अभी वे रिस्की जोन में हैं। सीएम मनोहर लाल ने यहां ओमप्रकाश चौटाला से भी मुलाकात करके उनकी कुशलक्षेम जानी। दोनों नेताओं के परिवार को उन्होंने मुलाकात करके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts