Corona virus : चीन में बिगड़े हालात, 106 की मौत, 1300 नए मामले

Published On

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को विश्व के लिए गंभीर खतरा बताया | Corona virus

Edited By Vijay Sharma

बीजिंग,(एजेंसी)। चीन में कोरोना वायरस ( Corona virus) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। जबकि इसके 1300 नए मामले सामने आए हैं। चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग सोमवार को वुहान पहुंचे और वायरस के प्रकोप से निपटने के उपायों का जायजा लिया। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को विश्व के लिए गंभीर खतरा बताया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस हालात का जायजा लेने के लिए चीन पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को हर जरूरी मदद देने की पेशकश की है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने दफ्तर बंद कर दिए या स्टाफ को घर से ही काम करने को कह दिया है।

दूसरे देशों में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। Corona virus

  • थाईलैंड  7
  • जापान  3
  • दक्षिण कोरिया  3
  • संयुक्त राज्य अमेरिका 3
  • वियतनाम    2
  • सिंगापुर 4
  • मलेशिया  3
  • नेपाल   1
  • फ्रांस 3
  • ऑस्ट्रेलिया 4
  • श्रीलंका 1
  • कनाडा 1

वुहान से संक्रमण की शुरुआत

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रहस्यमय कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब आधे मामले मध्य चीन के हुबेई प्रांत में सामने आए हैं। इसी प्रांत की राजधानी वुहान से संक्रमण की शुरुआत हुई थी। अकेले हुबेई में 76 मौतें हुई हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमित लोगों की संख्या सरकार द्वारा बताए जा रहे आंकड़े से ज्यादा हो सकती है।

वुहान से ही दुनिया में फैल रहा वायरस |Corona virus

कोरोना वायरस वुहान से दुनिया के कई देशों में पहुंच चुका है। इस शहर की यात्रा से अपने देशों में पहुंचने वाले कई लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। यह वायरस थाईलैंड, फ्रांस, जापान, अमेरिका, ताइवान, नेपाल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और ब्रिटेन में दस्तक दे चुका है। चीन के अलावा अभी किसी देश में इस वायरस से मौत की खबर नहीं है।

हांगकांग में भी आठ मामले

  • वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक करोड़ से ज्यादा आबादी वाले वुहान समेत लगभग पूरे प्रांत में आवाजाही रोक दी गई है।
  • चीन नियंत्रित हांगकांग में भी आठ मामले पाए गए हैं।
  • हांगकांग ने हुबेई से लोगों के आने पर 14 दिन के लिए रोक लगा दी है।
  • मकाउ ने भी इसी तरह का प्रतिबंध लगा दिया है।
  • अमेरिका समेत कई देश वुहान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने में जुट गए हैं।
  • शहर से ऑस्ट्रेलिया के करीब 100 बच्चों और वयस्कों को निकालने की तैयारी चल रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts