दक्षिण अफ्रीका में दंगों में मारे गये लोगों की संख्या 212 हुई

Published On

जोहान्सबर्ग (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नताल और गौतेंग प्रांत में दंगों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के अधीन कार्यवाहक मंत्री कुम्बुद्जो नत्शवेनी ने एसएबीसी न्यूज टीवी चैनल पर एक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। ाी नत्शवेनी ने कहा कि गौतेंग प्रांत में दंगों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है तथा 137 और लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यहां अब तक 862 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं क्वाजुलु-नताल प्रांत में मृतक संख्या 180 हो गई है और यहां 1692 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रांतों में स्थिति सामान्य हो रही है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के कारावास के बाद दंगे भड़क उठे थे। गौतेंग और क्वाजुलु-नताल प्रांत में स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, linked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts