Blood Donation: कोटा के दीपक इन्सां ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई

दीपक इन्सां ने किया रक्तदान

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा के सेवादार दीपक इन्सां ने जगन्नाथ पुरा निवासी सुनिता पत्नी कुलदीप मेघवाल के लिए आकस्मिक जरूरत पड़ने पर तुरन्त ब्लड बैंक पहुंचकर खून देकर उसके उपचार में मदद कर पुण्य का काम किया। सेवादार राजेंद्र सिंह हाड़ा के अनुसार अचानक पेट दर्द होने पर सुनिता को को महाराव भीम सिंह अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहाँ डॉक्टर ने तुरंत बच्चे दानी के आॅपरेशन की सलाह दी और एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। जैसे ही ब्लड की बात आई तो परिजनों के सामने व्यवस्था नहीं हो पाई। 

ऐसे में एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र कोटा के सेवादार व जगन्नाथ पुरा निवासी दीपक इन्सां पुत्र दयाराम इन्सां को जैसे ही पता लगा की मरीज के परिजन ब्लड की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं तो वह अपने सभी काम छोड़कर दोड पड़ा और ब्लड बैंक में फरिश्ता बनकर जा पहुंचा और तुरन्त ब्लड देकर महिला के आॅपरेशन में सहयोग किया। उसने बताया की पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों का पालन करते हुए किसी की मदद कर बहुत ही खुशी का अहसास होता है। उधर मरीज के परिजनों ने भी राहत की सांस लेते हुए पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए दीपक इन्सां का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

Blood Donation

About The Author

Related Posts