पावन अवतार माह की खुुशी में डेरा श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Published On

सच कहूँ/बसंत सिंहबराड़/ बलजिन्दर सिंह
तलवंडी भाई/हकूमत सिंह वाला। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक हकूमत सिंह वाला के सेवादारों ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों के ईलाज में मदद की। इस संबंधी जानकारी देते सुखजिन्दर सिंह बराड़, लवदीप सिंह इन्सां, तरनजीत सिंह इन्सां ऐडवोकेट, ब्लॉक हकूमत सिंह वाला ने बताया कि हम बीते दिन डेरा सच्चा सौदा सिरसा में सेवा कार्यों के लिए पहुंचे थे तो हमनें पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए और पूज्य गुरू जी पावन अवतार माह की खुशी को मुख्य रखते मानवता भलाई के लिए अपना एक-एक यूनिट रक्तदान किया। । इस मौके 15 मैंबर जसप्रीत सिंह इन्सां हकूमत सिंह वाला, निर्मल सिंह इन्सां, 15 मैंबर कुलदीप सिंह इन्सां सहित अन्य मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts