सोपोर में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Published On

बारामूला (एजेंसी)

जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार देर रात सुरक्षा बलों केे एक गश्ती दल पर हमले के बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सोपाेर के वाटरगाम रफियाबाद में कल देर रात राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर एक अन्य आतंकवादी वहां से फरार हो गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ वाली जगह से हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किया गया है। आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts