US: 10 राज्यों में तेज बर्फबारी, शिकागो नदी जमी

Published On

 तापमान -70 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी

वॉशिंगटन(एजेंसी)। अमेरिका के 10 राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है। तापमान शून्य से 20 डिग्री तक नीचे जा चुका है। शिकागो नदी जम चुकी है। अमेरिका के मौसम विभाग ने तापमान के -70 डिग्री पहुंचने के चेतावनी जारी की है। पेट्रोलिंग करने वाले अफसर इसे अमेरिका की ऐतिहासिक ठंड बता रहे हैं।

पोस्टल समेत कई सेवाएं रद्द की गई

10 राज्यों इलिनॉय, आयोवा, मिनेसोटा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, विसकॉन्सिन, कंसास, मिसौरी और मोंटाना में जमकर सर्दी है। ठंड को देखते हुए 6 राज्यों में पोस्टल सर्विस फिलहाल बंद कर दी गई हैं। लोगों से घरों से नहीं निकलने को कहा है। नेशनल वेदर सर्विस ने ट्वीट किया, “हालात बेहद खतरनाक हैं। अगर आप बाहर हैं और आपके शरीर का कोई हिस्सा खुला हुआ है तो 5 मिनट में शीतदंश (फॉर्स्टबाइट) होने का खतरा है। तापमान -70 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बेहतर यही होगा कि आप बाहर रहने का समय निर्धारित कर लें।”

शिकागो की स्थिति सबसे ज्यादा खराब

शिकागो की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। यहां तापमान -27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां का तापमान अंटार्कटिका से कम हो सकता है।अमेरिका के 21 करोड़ (72%) लोग आने वाले दिनों में शून्य से काफी नीचे के तापमान को महसूस करेंगे जबकि 8 करोड़ (25%) लोगों के इलाके में शून्य के आसपास रहेगा।नॉर्थ डकोटा में पुलिस ने ज्यादातर दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि कुछ ग्रॉसरी स्टोर और गैस स्टेशन खुले रखने की अपील की है ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोगों से भी अपील की गई है कि अगर वे बाहर जाएं तो ज्यादा से ज्यादा कपड़ें पहनें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts