महराजगंज में मामूली बात पर मजदूर ने की चाकू से अपने साथी की हत्या

Published On

महराजगंज (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश में महराजगंज के कोठीभार क्षेत्र में एक मजदूर ने मामूली बात पर अपने साथी की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतापुर निवासी 25 वर्षीय अशोक साहनी और उसका साथी बसंत सोमवार शाम सटरिंग का काम कर रहे थे।

इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर बसंत ने अशोक पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है ।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts