हुनर हाट 25 सितंबर से फिर खुलेंगे

Published On

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि ‘हुनर हाट’ 25 सिंतबर से फिर से खुलेंगे। नकवी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण हुनर हाट पिछले पांच माह से बंद हैं और इन्हें 25 सितंबर से फिर से खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार हुनर हाट की थीम ‘लोकल से ग्लोबल’ रहेगी जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था।

मोदी ने 13 मई को राष्ट्र के नाम संबोधन में देश की अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुआ एक विशेष ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का ऐलान किया था। उन्होंने स्वदेशी सामानों और स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए ‘लोकल , ग्लोबल और वोकल’ जैसे मंत्र भी दिये थे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि आज हर देशवासी को अपने ‘लोकल’ के लिए ‘वोकल’ बनना होगा। उन्होंने कहा इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय चीजों ने ही हमें सहारा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे न सिर्फ स्थानीय उत्पाद खरीदें बल्कि उनका प्रचार भी करें।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts