जम्मू पुलिस ने जैश के आतंकवादी को किया गिरफ्तार

Published On

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू के बाहरी इलाके आर.एस पोरा में पुलिस ने शनिवार को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। I(Jammu And Kashmir) पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जैश से जुड़े एक आतंकवादी को शनिवार सुबह कुछ आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान हंदवाड़ा के वोध पोडा निवासी मोहम्मद मुजफ्फर बेग, पुत्र असदुदुल्ल बेग के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी को आरएस पोरा के एसडीपीओ और आरएस पोरा के थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने चकरोई इलाके से गिरफ्तार किसा। पूछताछ के दौरान उससे कई अहम जानकारियां भी मिली है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई और लोग भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts