खरगे पश्चिम बंगाल, राहुल तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमश: पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। खरगे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार तथा सिलीगुड़ी में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। गांधी तमिलनाडु में कन्याकुमारी के लक्ष्मीपुरम, तिरुनेलवेली के नोनगुलेरी तथा तूतीकुडी के श्री वेंकटम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।