शिक्षा और रोजगार
पाकिस्तान में कुवैती राजनयिक से 46,500 डालर बरामद
Published On
इस्लामाबाद 29 नवंबर (वार्ता)
पाकिस्तान में सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुवैती दूतावास में तैनात एक राजनयिक से 46,500 डालर की राशि बरामद की है। समाचार पत्र द डान के अनुसार बुधवार को कुवैत एयरवेज की फ्लाइट के लिए क्लीयरेंस के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुवैत दूतावास में तैनात अताशे के सामान से यह धनराशि बरामद की। इनके बारे में वह कोई भी आधिकारिक सबूत नही पेश कर सके तो यह धनराशि जब्त कर ली गई। राजनयिक संरक्षण प्राप्त होने के नाते उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नही की गई और बाद में उन्हें जाने दिया गया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।